रायगढ़ में NHM कर्मचारियों का बढ़ रहा आक्रोश:दो माह से नहीं मिला वेतन, आश्वसन के बाद भी मांग पूरी नहीं होने पर ज्ञापन सौंपा

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के NHM कर्मचारियों के बीच अब आक्रोश बढ़ रहा है। बर्खास्त कर्मचारियों को बहाल नहीं करने के साथ-साथ दो माह से NHM कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है और न ही पूर्व में दिए आश्वसन को पूरा किया गया है। ऐसे में गुरूवार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर NHM कर्मचारियों ने उसकी मांगो को पूरा करने की गुहार लगाई है। NHM कर्मचारियों ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर संयुक्त कलेक्टर राकेश कुमार गोलचा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया गया है कि प्रदेश के लगभग 16 हजार एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी पिछले दो माह से वेतन से वंचित हैं। वेतन नहीं मिलने के कारण NHM कर्मचारियों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों की शिक्षा, परिवार, किराया समेत कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ रही है। इसके अलावा पूर्व में आंदोलन समाप्ति के बाद सभी बर्खास्त 25 कर्मचारियों को बहाल करने का आश्वसन दिया गया था,लेकिन दो माह से अधिक समय बीत जाने और इस बीच तीन कैबिनेट बैठक हो जाने के बावजूद बहाल का आदेश आज तक जारी नहीं हुआ है। साथ ही पूर्व में आंदोलन के समाप्ति के दौरान किए गए वादे को पूरा नहीं किया गया है।
मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन के लिए होंगे बाध्य
ऐसे में NHM कर्मचारियों ने दो माह से लंबित वेतन का तत्काल भुगतान कराने, आंदोलन के दौरान बर्खास्त सभी 25 कर्मचारियों को बहाल करने और आंदोलन समाप्ति के दौरान किए गए वादे को समय-सीमा में पूरे किए जाने की मांग की है। यह भी कहा गया है कि उनकी मांग जल्द पूरी नहीं होती है, तो उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *