रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ रिलीज से पहले विवादों में:शहीद मेजर मोहित शर्मा के पेरेंट्स ने दिल्ली हाईकोर्ट से फिल्म पर रोक लगाने की मांग की

एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर रिलीज से पहले ही विवादों में घिरती नजर आ रही है। अशोक चक्र और सेना पदक अवॉर्डी शहीद मेजर मोहित शर्मा के पेरेंट्स ने धुरंधर की रिलीज पर तत्काल रोक लगाने की मांग करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। बार एंड बेंच की एक रिपोर्ट के अनुसार, अपनी याचिका में परिवार ने आरोप लगाया है कि फिल्म में भारतीय सेना या मेजर शर्मा के कानूनी उत्तराधिकारियों से अनुमति लिए बिना ही स्पेशल फोर्स ऑफिसर के जीवन, कोवर्ट ऑपरेशन और शहादत को सीधे तौर पर दिखाया गया है। फैमिली का तर्क है कि हालांकि मीडिया रिपोर्टों और ऑनलाइन डिस्कशन ने धुरंधर को मेजर शर्मा की कहानी से जोड़ा है। लेकिन फिल्ममेकर्स ने न तो ऐसी प्रेरणा को स्वीकार किया है और न ही किसी भी प्वाइंट पर परिवार से कंसल्ट किया है। याचिका में कहा गया है कि शहीद ‘कोई कमर्शियल कमोडिटी नहीं है।’ और यह भी कहा गया है किसी के पास ये अधिकार नहीं है कि वो अपने लाभ के लिए बिना परमिशन सच्चाई, गरिमा सोल्जर की लाइफ को बदल दे। परिवार ने आगे कहा कि अनधिकृत चित्रण संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत शहीद के मरणोपरांत व्यक्तित्व अधिकारों का उल्लंघन करता है, साथ ही परिवार की निजता और गरिमा के अधिकार का भी उल्लंघन करता है। याचिका में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC), भारतीय सेना और फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर को पक्षकार बनाया गया है। याचिकाकर्ताओं ने कोर्ट से अनुरोध किया है कि फिल्म की रिलीज पर रोक लगाई जाए और किसी भी सार्वजनिक प्रीमियर से पहले मेजर शर्मा के परिवार के लिए निजी स्क्रीनिंग अनिवार्य की जाए। परिवार ने एक डिक्लेरेशन की भी मांग की है कि फ्यूचर में असल सैन्य शहीदों पर आधारित फिल्मों को सेना और शहीद के कानूनी उत्तराधिकारियों दोनों से पूर्व अनुमति लेनी होगी। धुरंधर की बात करें तो ये फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म को ‘उरी’ फेम डायरेक्टर आदित्य धर ने लिखा और डायरेक्ट किया है। फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन नजर आएंगे। माधवन फिल्म में नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर ऑफ इंडिया अजीत डोवाल का रोल प्ले कर रहे हैं। वहीं, फिल्म में रणवीर के अपोजिट उनसे 20 साल छोटी एक्ट्रेस सारा अर्जुन दिखेंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *