पत्नी से नहीं मिलने दिया तो कैदी फरार:कोर्ट में सरेंडर करके आवदेन में कहा; पुलिसकर्मियों को सबक सिखाने के लिए भागा

इंदौर के एमवाय अस्पताल से शुक्रवार को एक कैदी फरार हो गया और मंगलवार को अजाक कोर्ट में वापस आकर सरेंडर कर दिया। जिसके बाद कोर्ट में दिए आवेदन में आरोपी ने बताया कि वह पुलिसकर्मियों के व्यवहार से परेशान होकर उन्हें सबक सिखाने के लिए भाग गया था। पुलिस ने की थी 10 हजार के इनाम की घोषणा बताया जा रहा है की शुक्रवार को कैदी विशाल प्रजापति इलाज के दौरान एमवाय से भाग गया था। वह चौथी मंजिल से मचान के सहारे नीचे उतरा और फरार हो गया। इसके बाद संयोगिता गंज और अन्य थानों की पुलिस उसे ढूंढ रही थी। पुलिस ने कैदी के तलाश के लिए उस पर 10 हजार का इनाम भी घोषित की। जिसके बाद मंगलवार को जिला कोर्ट में परदेशीपुरा अंधे कत्ल के कैदी विशाल प्रजापति ने मंगलवार को सरेंडर कर दिया। पत्नी से नहीं मिलने दिया तो कैदी फरार विशाल ने कोर्ट के सामने सरेंडर होने से पहले एक आवेदन लगाया। जिसमें उसने बताया की वह एमवाय में उपचार के दौरान उसकी पत्नी उससे मिलने आयी थीं। तब पुलिस उसे अपशब्द कहने लगे, और मिलने न देकर उसे भगा दिया। पुलिसकर्मियों को सबक सिखाने के लिए वह अस्पताल से फरार हुआ। हालांकि कोर्ट की तरफ से संयोगितागंज पुलिस को मामले में सूचना की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *