पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय:पीएचडी की 13 सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन कल

हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय (एचजेयू) में पीएचडी प्रवेश परीक्षा खासा कोठी स्थित अकादमिक परिसर में 17 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। संयोजक प्रो.आलोक श्रीवास्तव और समन्वयक (अकादमिक एवं प्रशासनिक) डॉ.रतन सिंह ने बताया कि प्रवेश परीक्षा में दो प्रश्नपत्र होंगे। यूजीसी नेट परीक्षा के पाठ्यक्रम पर आधारित परीक्षा का प्रथम प्रश्नपत्र शोध पद्धति और शिक्षण अभिरुचि पर आधारित होगा। दूसरे प्रश्नपत्र में पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। गलत उत्तर पर कोई अंक नहीं काटा जाएगा। प्रवेश परीक्षा में उन्हीं परीक्षार्थियों को सफल घोषित किया जाएगा। जिन्होंने लिखित परीक्षा में कम से कम 50 फीसदी (आरक्षित वर्गों के लिए 45 फीसदी) अंक हासिल करने होंगे। अंतिम चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार दोनों के अंकों को मिलाकर बनने वाली वरीयता सूची के आधार पर होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *