राजस्थान रोडवेज में करीब 10 साल बाद खाली पड़े पदों पर भर्ती होने जा रही है। रोडवेज प्रशासन की अनुशंसा के बाद राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 500 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। हालांकि रोडवेज में महज 500 नए पदों पर भर्ती किए जाने को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। क्योंकि इसके बाद भी 5 गुना से अधिक पद खाली पड़े हैं। दरअसल राजस्थान रोडवेज में सभी परिचालकों के करीब 3200 पद खाली हैं। इनमें से महज 500 रिक्त पदों पर ही भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। रोडवेज प्रशासन लंबे समय से राज्य सरकार से रिक्त पदों पर भर्ती किए जाने की मंजूरी मांग रहा है। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय रोडवेज प्रशासन ने 5200 रिक्त पदों पर भर्ती किए जाने के लिए प्रस्ताव भिजवाया था, लेकिन उस समय पदों की संख्या अधिक बताते हुए वित्त विभाग ने मंजूरी नहीं थी। अब चूंकि बजट में 1650 पदों पर भर्ती के लिए घोषणा हो चुकी है। उसमें से भी परिचालकों के लिए काफी कम पदों पर स्वीकृति दी है। वित्त विभाग से स्वीकृति मिलते ही रोडवेज प्रशासन ने आनन-फानन में इसकी अभ्यर्थना कर्मचारी चयन बोर्ड को भिजवाई और इसकी भर्ती का विज्ञापन जारी हो गया है। इसके बावजूद कई श्रेणियां ऐसी हैं, जिनमें नया स्टाफ भर्ती किए जाने की जरूरत है। दरअसल परिचालकों के अलावा रोडवेज में चालकों की भी कमी है। इसी तरह तकनीकी श्रेणी में आर्टिजन ग्रेड द्वितीय और तृतीय के भी काफी पद रिक्त चल रहे हैं। वहीं प्रशासनिक कर्मचारी, मंत्रालयिक कर्मचारी, निजी सचिव और डिपो मैनेजर लेवल के अधिकारियों की भी कमी है। परिचालक के कुल 7017 पद स्वीकृत हैं, इनमें से 3200 खाली उधर, फील्ड में स्टाफ की अधिक कमी


