पत्रकार पर प्राथमिकी दर्ज करने की निंदा

गुमला|आदिवासी किसान मजदूर पार्टी ने मुखर आदिवासी महिला पत्रकार सुनीता मुंडा के ऊपर सिरम टोली सरना स्थल के निकट रैम्प निर्माण की रिपोर्टिंग को लेकर प्राथमिकी दर्ज करने की निंदा की है ।पार्टी के जिला सचिव सुरेश प्रसाद यादव ने प्रेस बयान जारी कर कहा है कि लोकतंत्र में लोकतंत्र के प्रहरियों की मुखर आवाज को दबाने की कोशिश दुखद है और निन्दनीय है।सुनीता राजधानी में भू माफियाओं व पुलिस प्रशासन के आपसी गठजोड़ के जरिए आदिवासी जमीन की लूट से सम्बन्धित खबरों को भी साहस एवं प्रखरता के साथ उजागर करती रहीं हैं । यही कारण है कि पुलिस प्रशासन इस मौके को उनकी आवाज़ कुचलने के अवसर के तौर पर देख रही है ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *