पत्रकार से मारपीट, रंगदारी मांगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार:नीमच केंट पुलिस ने पकड़ा; झूठे प्रकरण में फंसाने की धमकी दी थी

नीमच में पत्रकार से मारपीट, धमकी और दो लाख रुपए की रंगदारी मांगने के मामले में केंट पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी अंकित जायसवाल के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को बुधवार देर शाम कोर्ट में पेश किया गया। ऑफिस में घुसकर मांगी रंगदारी, न देने पर मारपीट फरियादी महेश जैन ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वे ग्वालटोली स्थित अपने कार्यालय में काम कर रहे थे। तभी दो महिलाएं और एक पुरुष वहां पहुंचे। उनमें से एक महिला, पुष्पांजलि, ने आरोप लगाया कि उसने उसका और विष्णु नामक व्यक्ति का वीडियो वायरल किया है। इसी बात को लेकर आरोपियों ने दो लाख रुपए की मांग की और रकम न देने पर जान से मारने व झूठे प्रकरण में फंसाने की धमकी दी। जब महेश ने पैसे देने से इनकार किया तो तीनों ने मिलकर उनके साथ मारपीट की, जिससे उन्हें चोट आई। पास की दुकानों के लोगों ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया। दो आरोपी गिरफ्तार रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 555/2025 के तहत विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया। पुलिस ने मुख्य आरोपी विष्णु पिता बंशीलाल मीणा (42) और पुष्पा पिता ओमप्रकाश चौरसिया (29) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार किया। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। मुख्य आरोपी विष्णु पर बघाना और नीमच केंट थानों में कई गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज हैं। आरोपी पुष्पा चौरसिया पर भी बघाना, जीआरपी नीमच और नीमच केंट में पांच से अधिक प्रकरण दर्ज हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *