पत्र लेखन में फाल्गुनी ने राष्ट्रीय स्तर पर हासिल किया दूसरा स्थान

बिलासपुर| भारतीय डाक विभाग द्वारा प्रधान डाकघर बिलासपुर में 9 से 15 वर्ष आयु वर्ग के स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसका परिणाम घोषित कर दिया गया है। घोषित परिणामों में केंद्रीय विद्यालय क्रमांक–2, एनटीपीसी कोरबा की प्रतिभावान छात्रा फाल्गुनी राठौर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान और परिमंडल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। फाल्गुनी को 25 हजार रुपए व प्रशस्ति पत्र से डाकघर अधीक्षक बिलासपुर विनय कुमार प्रसाद द्वारा सम्मानित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *