भारत तिब्बत सहयोग मंच ने तिब्बती लोगों के बीच मनाया अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस

बिलासपुर| भारत तिब्बत सहयोग मंच, छत्तीसगढ़ प्रांत द्वारा प्रति वर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस तिब्बती समुदाय के बीच तिब्बती उलन बाजार में मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य भारत-तिब्बत मैत्री, मानवाधिकारों की रक्षा और तिब्बती समुदाय के साथ सांस्कृतिक व सामाजिक संबंधों को सुदृढ़ करना रहा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बिलासपुर के विभाग प्रचारक गणेश राम साहू मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। वहीं डॉ. विनोद तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और उन्होंने मानवाधिकारों के संरक्षण तथा तिब्बती शरणार्थियों की संघर्ष गाथा पर प्रेरणादायक मार्गदर्शन दिया। मंच के प्रांतीय पदाधिकारियों में प्रदेश अध्यक्ष कैलाश गुप्ता, युवा विभाग के प्रदेश अध्यक्ष शुभम शेंडे, महामंत्री दिलेन्द्र कौशिक, युवा महामंत्री विवेक यादव सहित अन्य सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के दौरान तवांग तीर्थ यात्रा में सम्मिलित हुए शहर के यात्रियों का सम्मान किया गया। साथ ही वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में तिब्बती लोगों एवं भारत तिब्बत सहयोग मंच के कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *