महाराणा प्रताप गौरव पथ एवं प्रतिमा स्थल नवीनीकरण की रखी गई मांग

बिलासपुर| राजपूत क्षत्रिय समाज के प्रतिनिधिमंडल ने शहर विधायक अमर अग्रवाल से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने विधायक अग्रवाल को महाराणा प्रताप चौक से मंगला चौक तक की रिंग रोड नंबर–2 का नामकरण “महाराणा प्रताप गौरव पथ’ करने की मांग की। महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थल के नवीनीकरण एवं सौंदर्यीकरण की मांग भी रखी गई। विधायक निधि से महाराणा प्रताप भवन के नवीनीकरण के लिए स्वीकृत धनराशि प्रदान करने पर उनका आभार व्यक्त किया। इस दौरान समाज के संरक्षक डॉ. बृजेश सिंह, जेएन सिंह, आरके सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष एसके सिंह, विजय बघेल, सुरेंद्र प्रताप सिंह, संजय सिंह राजपूत, अर्जुन सिंह, मुन्ना सिंह, प्रमेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, पंकज सिंह, बृजराज सिंह, अनिकेत सिंह, हिमांशु मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *