भरतपुर के भुसावर स्थित पथकर नाके पर एक व्यक्ति ने अवैध वसूली का आरोप लगाया है। व्यक्ति का आरोप है कि उससे 150 की जगह 1000 रूपये मांगे। जब उसने पैसे नहीं दिए तो, नाके पर मौजूद लोगों ने उसको गालियां दी और डंडे से हमला किया। 150 की जगह 1000 रुपये मांगे मनीराम निवासी गुर्जर बस्ती थाना बयाना भुसावर थाने में शिकायत देते हुए बताया कि मेरी गाड़ी LXE प्राइवेट लिमिटेड क्रेशर से सिलिका पत्थर भरकर भरतपुर जा रही थी। जैसे ही गाड़ी नगर पालिका के नाके पर पहुंची तो, वहां मौजूद प्राइवेट ठेकेदार लवकेश और एक अन्य व्यक्ति ने गाड़ी को रोक लिया। जिसके बाद मैंने लवकेश को 150 रूपये दे दिए। 1 हजार रुपये नहीं दिए तो, गलियां दी लवकेश ने पैसे फैंककर कहा कि 150 नहीं 1 हजार रुपये दो। तब मनीराम ने कहा कि यहां तो, 150 रुपये की रसीद कटती है। इतने में लवकेश मनीराम को गलियां देने लगा। इतने में लवकेश डंडा लेकर आया और गाड़ी पर जोरों से डंडा मारा। साथ ही गाड़ी के कागज अपने पास रख लिए। ट्रक से 150 रुपये और ट्रैक्टर से 50 रुपये लिए जाते हैं मनीराम ने बताया कि नगर पालिका के नाके पर लगे लोग ट्रकों से अवैध वसूली करते हैं। जबकि नाके पर महज 150 रुपये की रसीद कटती है लेकिन, नाके पर लगे लोग ट्रकों से 1 हजार रुपये तक ले लेते हैं। नगर पालिका उठाती है ठेका दरअसल क्रेशर से पत्थर लेकर जाने वाले वाहनों से नाके पर प्रवेश कर लिया जाता है। इसका ठेका नगर पालिका उठाती है। नाके से 50 रुपये ट्रैक्टर ट्रॉली और 150 रुपये ट्रकों से वसूल किए जाते हैं। SHO से नहीं हुआ संपर्क भुसावर SHO रामदयाल मीणा से इस मामले को लेकर संपर्क करने की कोशिश की तो, उनसे संपर्क नहीं हो पाया।


