पदस्थ प्रधान आरक्षक विजय पांडे निलंबित

कांकेर| जिले में पदस्थ प्रधान आरक्षक विजय पांडे को एसपी कांकेर निखिल राखेचा ने कार्य में अनुपस्थित पाए जान पर निलंबित कर दिया। प्रधान आरक्षक का नाम पहले भी महादेव सट्टा में आया था।जिसके बाद एसीबी की टीम ने मई 2025 में उसके चारामा स्थित निवास में दबिश दी थी। इस बार भी उसके खिलाफ संगीन आरोप लगाए हैं। मिली जानकारी के अनुसार राजनांदगांव की पुलिस के खुफिया विभाग ने पुलिस हेड क्वाटर रायपुर को सूचना दी थी कि कांकेर में पदस्थ प्रधान आरक्षक विजय पांडे राजनांदगांव में आना जाना कर रहा है तथा यहां उसकी भूमिका संदिग्ध है। यह बात भी सामने आई थी वह सट्टा आदि के सिंडिकेट से संपर्क कर रहा है। पुलिस हेड क्वाटर ने इसकी सूचना कांकेर एसपी को भेजी। जिसके बाद डीसीआरबी शाख में पदस्थ प्रधान आरक्षक विजय पांडे की जांच की गई। वह कार्य में अनुपस्थित पाया गया। जिस पर एसपी कांकेर ने उसके निलंबन का आदेश जारी कर दिया। जिसमें प्रधान आरक्षक विजय पांडे को बिना किसी सूचना के अनधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए जाने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। इसके साथ ही उसे कांकेर लाइन में अटैच कर दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *