पदेवा में एनसीडी शिविर में 122 लोगों ने लिया लाभ:स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के लिए लगाया कैम्प

करौली जिले के पदेवा गांव में गैर-संचारी रोगों (एनसीडी) पर एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। एसबीआई संजीवनी- क्लिनिक ऑन व्हील्स परियोजना के तहत आयोजित इस शिविर में कुल 122 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से की गई थी। शिविर में संस्था की चिकित्सकीय टीम ने सर्दियों में हृदय रोगों के बढ़ते जोखिम, उच्च रक्तचाप, मधुमेह और जीवनशैली से जुड़ी अन्य बीमारियों के बारे में जानकारी दी। टीम ने ठंड के मौसम में बरती जाने वाली सावधानियों, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, तंबाकू सेवन से परहेज और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच के महत्व पर भी विस्तार से चर्चा की। इस कार्यक्रम में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर संवाद किया और गैर-संचारी रोगों की समय पर पहचान, रोकथाम तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित हुए।
यह जागरूकता शिविर ग्रामीण समुदाय में हृदय स्वास्थ्य की समझ बढ़ाने और गैर-संचारी रोगों की रोकथाम की दिशा में एक प्रभावी कदम साबित हुआ। शिविर के दौरान समन्वयक रंजीत झा, डॉ. सचिन और आंचल चैरिटेबल ट्रस्ट की टीम उपस्थित रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *