भिलाई|मिनी स्टेडियम के पीछे पद्मनाभपुर वार्ड 45 में सड़क का एक बड़ा हिस्सा टूट चुका है और नाली तक सड़क धंस चुकी है, जिससे एक गहरा गड्ढा बन गया है। इसमें रोजाना पानी भर जाता है। इस वजह से लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। इस समस्या को कई बार संबधित अफसरों तक पहुंचाया गया, लेकिन अब तक किसी ने कोई ठोस कार्यवाही नहीं की है। रोज़ाना यहां लोग गिरते हैं और चोटिल हो रहे हैं, पर समस्या जस की तस बनी हुई है।


