पनिका समाज के ब्लॉक अध्यक्ष चुने गए देवघर

दरिमा| भारतीय मानिकपुरी पनिका समाज की कबीर आश्रम टिनटिन में ब्लॉक स्तरीय चुनाव कराया गया। जिसमें समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। मानिकपुरी पनिका समाज के जिला स्तरीय जिला अध्यक्ष शोभित दास व अंबिकापुर ब्लॉक अध्यक्ष सोविंद दास महंत की उपस्थिति में चुनाव संपन्न कराया गया। चुनाव अधिकारी मोती दास देवचंद दास व रूपेश दास की निगरानी में कबीर आश्रम ठिनठिन के ब्लॉक स्तरीय सामाजिक ब्लॉक अध्यक्ष चैन दास को नियुक्त किया गया। वहीं ब्लॉक अध्यक्ष देवघर दास मंहत निर्विरोध चयनित किया गया। उपाध्यक्ष गणेश दास महंत, सचिव नकुल दास, सह सचिव अकलू दास, कोषाध्यक्ष श्याम दास और आमीन माता संगठन का अध्यक्ष शकुंतला दास, उपाध्यक्ष आशा दास, सचिव सुंदरमती को चयनित किया गया । इसके साथ ही ब्लॉक युवा समाज के अध्यक्ष अर्जुन दास, उपाध्यक्ष दीपक दास, सचिव दिनेश कुमार, सह सचिव बरातु दास व ब्लॉक युवा कार्यालय प्रभारी पंकज दास को नियुक्त किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *