टीबी का पता लगाने 102 मरीजों की डिजिटल एक्स-रे से जांच की

अंबिकापुर | मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार से निक्षय निरामया जांच का 100 दिवसीय कार्यक्रम शुरू हुआ। इसके तहत अस्पताल में ऐसे मरीज जिनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक है, उनमें टीबी के बारे में पता करने निशुल्क डिजिटल एक्स-रे किया जाएगा। इसके अलावा शुगर, तंबाकू, शराब सेवन करने वाले, एचआईवी व टीबी के पूर्व मरीजों की भी इस कार्यक्रम के तहत टीबी के बारे में पता करने निशुल्क जांच की जाएगी। डिजिटल एक्स-रे में 30 मिनट में रिपोर्ट आ जाती है और संभावित मरीजों को पता चला जाएगा कि उनमें टीबी है की नहीं। कार्यक्रम के उद्घाटन में मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अविनाश मेश्राम, एमएस डॉ. आरसी आर्या, सीएस डॉ. जेके रेलवानी, टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. शैलेंद्र गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद थे। पहले दिन 102 लोगों की जांच की गई। डॉ. गुप्ता ने बताया कि ये कार्यक्रम 24 मार्च तक चलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *