सोनहत | त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बिगुल बजते ही प्रशासन ने सार्वजनिक जगहों पर लगे राजनीतिक दलों के होल्डिंग बैनर को तहसीलदार सोनहत ने सोमवार शाम निकलवा दिया। बता दें कि निर्वाचन आयोग ने सोमवार को त्रिस्त्रीय पंचायत चुनाव का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही प्रदेश में आचार संहिता लग गई है। जहां निष्पक्ष चुनाव को लेकर प्रशासन ने मुख्यालय सहित ग्राम पंचायतों में लगे राजनीतिक होल्डिंग, बैनर को हटा दिया है।


