वाकाथन में 80 महिलाओं ने हिस्सा लिया, 45 हुए पुरस्कृत

भास्कर न्यूज | चिरमिरी लायंस क्लब चिरमिरी वरदान की ओर से राष्ट्र प्रथम के तहत अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजते हुए एक अनूठे तरह का आयोजन किया गया। संस्कृति साड़ी वाकाथन प्रतियोगिता में रानी लक्ष्मी बाई वर्ग में 18 से 30 वर्ष तक के प्रतिभागी व देवी अहिल्या बाई होलकर वर्ग में 30 साल से ऊपर के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम बालिकाओं व महिलाओं के उत्तम स्वास्थ्य व भारतीय परिधान साड़ी की महत्ता को दर्शाने किया गया। जिसमें 80 महिलाओं ने हिस्सा लिया और 45 को पुरस्कृत किया। प्रतिभागियों को साड़ी पहनकर पैदल चलना था, प्रतिभागी हाई स्कूल ग्राउंड बड़ा बाजार से चलकर बस स्टैंड और फिर वापस हाई स्कूल ग्राउंड पहुंचे। कार्यक्रम में चिरमिरी के विभिन्न व्यवसायियों ने पुरस्कार उपलब्ध कराया। दुर्गा वाहिनी की बहनों ने वॉलेंटियर के रूप में सहयोग किया। आयोजक लायंस क्लब चिरमिरी वरदान के इस अनूठे आयोजन की सभी प्रतिभागियों ने सराहना करते हुए आनंद उठाया। वरदान संस्कार केंद्र के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी। कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष मुनमुन जैन, सुमन अग्रवाल, पायल ठाकुर, अंजना जायसवाल, ललिता जायसवाल, प्रीति अग्रहरी, स्पिता चक्रवर्ती, संध्या केसरवानी, अंजू गुप्ता, सुनीता सोनी, भारती गुप्ता, रीना रजक, रंजू सिंग, आशा गुप्ता, सुजाता भारद्वाज, संतोषी पाण्डेय, देवयानी चक्रवर्ती, जिगना जेठवा, कमला गढ़देवा, डॉ शालिनी सोनी, मुक्ता रॉय, शिल्पी श्वेता सिंह, रश्मीत छाबड़ा, प्रतिमा डहरिया, रजनी प्रजापति, बीना डे, काकुली रॉय, आशा आईच शामिल रहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *