मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार, 8 दिसंबर को पन्ना नेशनल पार्क के मड़ला गेट से 10 नई वीविंग कैंटर बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन बसों के संचालन से प्रदेश में पर्यटन सुविधाओं का विस्तार होगा। मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम ने पर्यटकों के लिए ये नई आरामदायक कैंटर बसें उपलब्ध कराई हैं। प्रत्येक बस में एक साथ 19 पर्यटक बैठ सकते हैं। ये बसें अन्य सफारी वाहनों की तुलना में अधिक लंबी और ऊंची हैं, जिससे पर्यटकों को बेहतर दृश्य और आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा। बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए ये बसें अधिक सुरक्षित मानी जा रही हैं। इनकी लंबाई और ऊंचाई अधिक होने से सफर के दौरान पर्यटकों को ज्यादा जगह और आराम मिलता है। इन बसों में बैठकर पर्यटक वन्यजीवों के विचरण का नज़ारा देख सकेंगे और जंगल सफारी का सुखद अनुभव ले पाएंगे। इन नई कैंटर बसों के संचालन से उन पर्यटकों को बड़ी सुविधा मिलेगी, जो पहले ऑनलाइन बुकिंग न होने या स्लॉट जल्दी भर जाने के कारण जंगल सफारी का अनुभव नहीं ले पाते थे। अब उन्हें सफारी से वंचित नहीं रहना पड़ेगा। पर्यटकों को अब नेशनल पार्क के एंट्री गेट पर ही सफारी बुक करने की सुविधा मिलेगी, जिससे उन्हें ऑनलाइन बुकिंग पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इन वाहनों से जंगल सफारी का आनंद लेने के लिए प्रति व्यक्ति/प्रति राउंड लगभग 1150 रुपए से 1450 रुपए तक का शुल्क देना होगा। यह 10 नई कैंटर बसें प्रदेश के प्रमुख नेशनल पार्कों और पर्यटन स्थलों जैसे बांधवगढ़, कान्हा, पेंच, पन्ना, परसिली (सीधी) सहित अन्य नेशनल पार्क्स और अन्य पर्यटन स्थलों में पर्यटकों की सुविधा के लिए संचालित की जाएंगी। इन नई कैंटर बसों के संचालन से उन पर्यटकों को बड़ी सुविधा मिलेगी, जो पहले ऑनलाइन बुकिंग न होने या स्लॉट जल्दी भर जाने के कारण जंगल सफारी का अनुभव नहीं ले पाते थे। अब उन्हें सफारी से वंचित नहीं रहना पड़ेगा। पर्यटकों को अब नेशनल पार्क के एंट्री गेट पर ही सफारी बुक करने की सुविधा मिलेगी, जिससे उन्हें ऑनलाइन बुकिंग पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इन वाहनों से जंगल सफारी का आनंद लेने के लिए प्रति व्यक्ति/प्रति राउंड लगभग 1150 रुपए से 1450 रुपए तक का शुल्क देना होगा। यह 10 नई कैंटर बसें प्रदेश के प्रमुख नेशनल पार्कों और पर्यटन स्थलों जैसे बांधवगढ़, कान्हा, पेंच, पन्ना, परसिली (सीधी) सहित अन्य नेशनल पार्क्स और अन्य पर्यटन स्थलों में पर्यटकों की सुविधा के लिए संचालित की जाएंगी।


