पन्ना पुलिस ने 3 गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार:एक महिला भी शामिल, 5 किलो गांजा और अपाचे बाइक जब्त

पन्ना पुलिस ने बुधवार को एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से करीब 5 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा और एक अपाचे बाइक जब्त की गई है, जिसकी कुल कीमत 2 लाख 15 हजार रुपए बताई जा रही है। मुखबिर से मिली थी गांजा तस्करी की सूचना कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित मिश्रा को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग दो पिट्ठू बैग में अवैध गांजा लेकर मोटरसाइकिल से देवेंद्रनगर की ओर से पन्ना आ रहे हैं। सूचना मिलते ही, निरीक्षक मिश्रा ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया और एक पुलिस टीम का गठन किया। दो-दो पैकेट में कुल 5 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद गठित टीम ने डीटी अस्पताल पन्ना के सामने, पन्ना-देवेंद्रनगर रोड पर गोपनीय तरीके से निगरानी शुरू की। कुछ देर बाद, देवेंद्रनगर की तरफ से एक अपाचे बाइक पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखे। पुलिस टीम ने उन्हें रोककर पूछताछ की और उनके पिट्ठू बैग की तलाशी ली। तलाशी के दौरान, दोनों बैगों में अलग-अलग दो-दो पैकेट में कुल 5 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। महिला सहित तीन लोग घायल मौके पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद, उनसे मिली जानकारी के आधार पर अवैध मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त में शामिल एक महिला आरोपी को भी पन्ना से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुरेंद्र सिंह यादव (निवासी देवेंद्रनगर, जिला पन्ना), रवि अहिरवार (निवासी वार्ड नंबर 04 देवेंद्रनगर, जिला पन्ना) और दीपा कुशवाहा (निवासी आगरा मोहल्ला, पन्ना) के रूप में हुई है। 2 लाख का समान जब्त पुलिस ने आरोपियों के पास से 1 लाख 15 हजार रुपए कीमत का 5 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा और 1 लाख रुपए कीमत की सफेद रंग की अपाचे बाइक जब्त की। कुल जब्त मशरुका की कीमत लगभग 2 लाख 15 हजार रुपए है। तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली पन्ना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *