पन्ना में तेज रफ्तार कार ने बुजुर्ग को रौंदा:गंभीर हालत में पन्ना रेफर; चालक ही अस्पताल लेकर पहुंचा

पन्ना जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी। यह घटना सोमवार को शाम करीब 5 बजे तिघरा और बोदा के बीच हुई। वाहन क्रमांक यूपी-90, एस-7036 था। हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक बोदा निवासी राम सेवक चौधरी मौके से भागने की जगह घायल बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद पन्ना रेफर किया गया है। घायल बुजुर्ग की पहचान तिघरा गांव निवासी बटैया चौधरी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, बटैया चौधरी अपने खेत से लौटते समय सड़क किनारे चल रहे थे। इसी दौरान बोदा की ओर से आ रही कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उन्हें शरीर में कई गंभीर चोटें आईं। घटनास्थल से गुजर रहे जिला पंचायत उपाध्यक्ष संतोष यादव ने अपने साथियों नरेंद्र यादव, सर्वेंद्र सिंह यादव, विजय यादव और रूपेश यादव की मदद से घायल बटैया चौधरी को सिमरिया अस्पताल पहुंचाया। सिमरिया अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद, उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें पन्ना जिला अस्पताल रेफर कर दिया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे सड़क हादसों को रोका जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *