पन्ना में महिला की हत्या कर युवक ने किया सुसाइड:एक साल से सिन्हाई गांव आ रहा था छतरपुर का युवक; पुलिस की जांच जारी

पन्ना जिले के ग्राम सिन्हाई में रविवार शाम को छतरपुर जिले के एक युवक ने महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों की सूचना पर अजयगढ़ टीआई बखत सिंह और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची। एक साल से गांव आ रहा था युवक पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक लल्लू यादव पिछले एक साल से गांव में भैंसों की खरीदी के सिलसिले में आता-जाता था। वहीं महिला गीता बाई के दो बच्चे हैं। एएसपी बोलीं- जांच के बाद हाेगा खुलासा एएसपी वंदना सिंह चौहान ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है, लेकिन छुट्टी पर होने के कारण वे विस्तृत विवरण नहीं दे सकतीं। पुलिस का कहना है कि हत्या और आत्महत्या के पीछे के कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो पाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *