पन्ना में युवक को 4.01 कैरेट का हीरा मिला:अनुमानित कीमत करीब 15 लाख आंकी गई, नीलामी में रखा जाएगा

पन्ना में सरकोहा की उथली हीरा खदान से 4.01 कैरेट का बेशकीमती हीरा मिला है। जिसे हीरा पाने वाले युवक ने हीरा कार्यालय पहुंचकर जमा करवा दिया है। हीरा उज्जवल किस्म का है। जिसकी अनुमानित कीमत करीब 15 लाख बताई जा रही है। हीरे को आने वाली हीरा नीलामी में रखा जाएगा। दरअसल, अजय सिंह पिता संतोष सिंह यादव (32) शुक्रवार को सरकोहा की उथली हीरा खदान से 4.01 कैरेट का कीमती हीरा मिला है। इसके बाद संतोष ने हीरा कार्यालय पहुंचकर जमा करवा दिया। जहां हीरा पारखी अनुपम सिंह ने जांच परख की। जिन्होंने बताया कि हीरा उज्ज्वल किस्म का है। अगली हीरा नीलामी में रखा जाएगा। वहीं हीरे की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपए बताई जा रही है। हालांकि, नीलामी के बाद हीरे की असली कीमत पता चल पाएगी। महज चार दिन में जमा किया दूसरा बड़ा हीरा दरअसल, हीरा पाने वाले युवक अजय सिंह यादव पिता संतोष सिंह यादव जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने बताया कि वह ग्रेजुएट की पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी का प्रयास कर रहा है। ग्राम सरकोहा के लच्छी पाल की निजी भूमि में हीरा खदान के लिए हीरा कार्यालय पन्ना से पट्टा जारी करवाया। फरवरी 2024 में हीरा खदान शुरू की। जहां 10 महीने की मेहनत के बाद उन्हें दो हीरे मिल चुके हैं। पहले 30 दिसंबर 2024 को 4.1 कैरेट का नायाब हीरा मिला था। अब 3 दिसंबर को फिर 4.01 कैरेट का हीरा मिला है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *