पन्ना में रिछुल मोड़ पर दो बाइकों की भिड़ंत:एक बच्ची समेत तीन घायल, दो रेफर; सलेहा से अपने गांव लौट रहे थे

पन्ना जिले के सलेहा थाना क्षेत्र में शनिवार शाम करीब 6 बजे रिछुल मोड़ के पास दो तेज-रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में 19 वर्षीय दिलीप सपेरा (ग्राम करहिया) सहित तीन लोग घायल हो गए। हादसे में दिलीप की पांच वर्षीय बेटी नैना बाई भी सवार थी। सलेहा से अपने गांव लौट रहे थे दिलीप अपनी बेटी नैनाबाई के साथ सलेहा से अपने गांव लौट रहे थे, जब रिछुल मोड़ पर सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों बाइकें तेज गति से चल रही थीं, जिससे दुर्घटना इतनी भयानक हुई कि दोनों सवार सड़क पर दूर तक फिका गए। घायलों को अस्पताल भेजा हादसे के बाद ब्यौहारी गांव की आशा कार्यकर्ता अनिता वर्मा व अन्य लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेहा ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल युवक को सतना भेजा गया, जबकि दिलीप सपेरा को पन्ना जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। पांच वर्षीय बच्ची नैना को मामूली चोटें आई थीं, उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी सलेहा थाना पुलिस ने दुर्घटना की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का मुआयना किया। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार तथा लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस दोनों बाइक सवारों की शिनाख्त व अन्य सवारों की जानकारी जुटा रही है तथा आगे की कार्रवाई जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *