पन्ना मेडिकल संचालक का यूपी में हुआ मर्डर:केन नदी किनारे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव, शरीर पर गहरे घाव के निशान

पन्ना बस स्टैंड पर शीनू मेडिकल स्टोर संचालित करने वाले युवक तौहीद हसन (24) की हत्या कर दी गई है। उनका क्षत-विक्षत शव शनिवार को यूपी के बांदा जिले के नरैनी अंतर्गत जमवारा गांव में केन नदी के पास झाड़ियों में मिला। चरवाहों ने देखा युवक का शव, शरीर पर गहरे जख्म मिले जानकारी के अनुसार, जमवारा गांव से करीब एक किलोमीटर दूर चरवाहों ने युवक का शव देखा था। युवक के शरीर पर गहरे जख्म थे, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि धारदार हथियार से हत्या करने के बाद साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को जंगल में फेंका गया है। सूचना मिलने पर नरैनी पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। दो बहनों के इकलौता भाई था मृतक मृतक की पहचान तौहीद हसन (पिता मकसूद हसन) निवासी कोतवाली चौराहा, पन्ना के रूप में हुई है। तौहीद बी-फार्मा शिक्षित थे और पन्ना बस स्टैंड पर ‘शीनू मेडिकल स्टोर’ चलाते थे। वह अपने परिवार में दो बहनों के इकलौते भाई थे। उनकी मौत की खबर पन्ना पहुंचते ही शहर में हड़कंप मच गया। पीएम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव इस मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस सक्रियता से जांच कर रही है। पुलिस ने पन्ना के कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए कॉल डिटेल्स और आपसी रंजिश जैसे पहलुओं की जांच की जा रही है। बांदा में पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *