परकोटा स्थित हांडीपुरा में है पतंगों का सबसे बड़ा मार्केट:शहर में पतंग के साथ उसे लूटने के सामान-झाड़ी, बांस व जुज्झा की दुकानें भी सजीं, कीमत 50 से 300 रुपए तक

मकर संक्रांति 14 जनवरी काे मनाई जाएगी, आपने पतंग की दुकानों के बारे में तो बहुत सुना होगा, लेकिन जयपुर में पतंग लूटने के सामान की दुकानें भी लगती हैं। पिछले 10 दिन से शहर में कई जगह इनके बाजार सजे हुए हैं। पतंग उड़ाने वाले डाेर, मांझा, चरखी खरीद रहे हैं तो पतंग लूटने वाले झाड़ी, बांस व जुज्झा खरीद रहे हैं। खास बात यह है कि इनकी कीमत भी कम नहीं हैं। इसके लिए एक पूरी किट तैयार होती है, जिसकी कीमत 300 रु. तक है। बता दें कि जयपुर में पतंग का सबसे बड़ा बाजार परकोटा स्थित हांडीपुरा में है। यहां पर मिलते हैं पतंग लूटने के सामान
रामगंज बाजार, आदर्श नगर, विद्याधर नगर, झाेटवाड़ा, आमेर में पतंग लूटने के सामान मिलते हैं। कटी पतंग देखते ही झाड़ी वाला बांस लेकर दौड़ पड़ता है; बाजार में पतंग लूटने के सामान 50 से लेकर 300 तक बिक रहे हैं। काटेदार झाड़ियां 50 से 150 तक बिक रही हैं। बांस 100 से 300 तक, जिनकी लंबाई 10 से 15 फीट हाेती है। बांस के आगे कांटेदार झाड़ी बांधकर लूटने का सामान तैयार किया जाता है। यह कटी पतंग काे फंसाकर लूटने के लिए काम में लिया जाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *