जेडीए ने आमजन की एंट्री के लिए पास सुविधा का सरलीकरण किया है। 1 जनवरी से जनसुनवाई केन्द्र में ट्रायल के ताैर पर शुरू की गई पास सर्विस में आ रही समस्याओं के रिव्यू के बाद ऑनलाइन सुविधा शुरू की गई है। केन्द्र पर ऑफलाइन पास की व्यवस्था जारी रहेगी, लेकिन साेमवार से जेडीए में एंट्री के लिए माेबाइल से ऑनलाइन पास भी बनवा सकेंगे। पास बनाने का समय भी बढ़ाया है। अभ सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक पास बनवा सकेंगे। जेडीसी आनन्दी ने बताया कि अब आगंतुक बिना जेडीए आए, घर या कार्यालय से ही ऑनलाइन पास बनवा सकते हैं। इसके लिए जेडीए वेबसाइट www.jda.rajasthan.gov.in पर दिए गए विकल्प ‘online ePass’ पर जाना हाेगा। ऐसे बनेगा ऑनलाइन पास गिरोह को पेपर हल करने वाला एक्सपर्ट दिया था, गिरफ्तार; नेशनल सीड्स कॉर्पोरेशन भर्ती परीक्षा-2024 मामला
नेशनल सीड्स कॉर्पोरेशन भर्ती परीक्षा-2024 मामले में शुक्रवार काे एक और गिरफ्तारी हुई है। जिसे पकड़ा उसने गिरोह को पेपर साॅल्व करने के लिए एक्सपर्ट दिया था। यह एक्सपर्ट मात्र दस मिनट में ऑनलाइन पेपर सॉल्व कर देता था। पुलिस एक्सपर्ट को भी तलाश रही है। इधर, एफएसएल टीम लैब में कंप्यूटर की जांच कर रही है। मामले में इससे पहले 7 परीक्षा देने वाले छात्र, 8 नकल करवाने वालों की गिरफ्तारी हो चुकी है। डीसीपी वेस्ट अमित कुमार ने बताया कि राजेन्द्र कुमार 33 निवासी डांगियों का बास खंडेला-सीकर को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि आराेपी अनुज नेशनल सीड्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड से सम्बन्धित कार्य देखता है। अनुज ने ही मिलीभगत करके नकल करवाने में सहयाेग किया है। अनुज फरार चल रहा है, उसकी पुलिस तलाश कर रही है।


