भास्कर न्यूज | बैकुंठपुर इन दिनों कुत्तों के पिल्लो में परवो वायरस संक्रमण तेजी से फैल रहा है। शहर के अलग-अलग मोहल्लो से बीते तीन दिनों के भीतर 8 पिल्लों की मौत हो चुकी है। इस बीमारी का उपचार वैक्सीन ही है, लेकिन वह भी जिला वेटनरी विभाग के पास उपलब्ध नहीं है। हालांकि पालतू कुत्ते के बच्चों में वैक्सीनेशन किया जा रहा है। इस सीजन में यह बीमारी कुत्तों के बच्चों मे आम होती है। इन दिनों यह परवो वायरस का संक्रमण हर जिले में फैल रहा है, लेकिन इसका असर आम लोगों में नहीं होता है। यहां बता दें कि परवो वायरस के संक्रमण से बचाव का एक मात्र साधन वैक्सीनेशन है, लेकिन इसकी वैक्सीन महंगी आती है और पशु विभाग के पास इतनी बड़ी संख्या में उपलब्ध भी नही है। इधर कुछ पशु पालक पालतू कुत्तों के बच्चों मे वैक्सीन लगवाने पहुंच रहे है। परवो वायरस मुख्य रूप से छोटे और कम उम्र के कुत्ते के बच्चो को अपनी चपेट में लेता है। वैक्सीन महंगी आती है वेटनरी डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने कहा कि इस सीजन में हर साल ही परवो वायरस का संक्रमण फैलता है। इसका उपचार वैक्सीनेशन है, जो महंगी होती है। इसके अलावा शहर के गली-मोहल्लों से कुत्ते के बच्चों को पकड़ कर लाना और वैक्सीन लगाकर देखभाल करना संभव नही है, लेकिन जानकारी मिलने पर इलाज किया जा रहा है। परवो वायरस संक्रमित कुत्तों से संक्रमण अन्य लोगों में नहीं फैलता है।


