राजपुर| भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के मार्गदर्शन और प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक मितुल कोठारी और भाजपा बलरामपुर जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल की सहमति से आर्यन जायसवाल को भाजपा सोशल मीडिया छत्तीसगढ़ की प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया गया है। आर्यन पहले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में नगर से लेकर प्रदेश स्तर तक विभिन्न दायित्व निभा चुके हैं। वे भाजपा बलरामपुर के सोशल मीडिया जिला सह-संयोजक भी रह चुके हैं। नई जिम्मेदारी में वे पार्टी की विचारधारा, नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचाने का कार्य करेंगे।


