पुरगांव| गणतंत्र दिवस के अवसर पर शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय परसाडीह के प्रांगण में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्राम सरपंच प्रमोद जांगड़े ने बादाम के पौधे का रोपण कर अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि मां के सम्मान में लगाया गया प्रत्येक पेड़ आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवनदायी धरोहर बनेगा। कार्यक्रम में उपस्थित आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना खटी ने आयुर्वेद में वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पेड़ न केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखते हैं, बल्कि मानव स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत उपयोगी हैं।


