परसाबाद स्टेशन के पास हादसा, व्यक्ति घायल:मुंबई से लौट रहे थे हजारीबाग के भीम, चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में गिरे

गया-धनबाद रेलखंड पर शनिवार की अहले सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। परसाबाद रेलवे स्टेशन के समीप मुम्बई-हावड़ा मेल (12322) से यात्रा कर रहे एक यात्री चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पहचान हजारीबाग जिले के बेराहड़ियारा गांव निवासी 58 वर्षीय भीम प्रजापति पिता स्वर्गीय भोला पंडित के रूप में हुई है। वह मुंबई से अपने गांव लौट रहे थे। परसाबाद आरपीएफ ने पहुंचाई मदद हादसे के तुरंत बाद परसाबाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को इसकी जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल भीम प्रजापति को टोटो के सहारे स्थानीय निजी क्लिनिक में भर्ती कराया। घटना की सूचना उनके परिजनों को भी दी गई। सूचना पाकर परिजन तुरंत परसाबाद पहुंचे और प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें अपने साथ ले गए। नींद टूटते ही समझे हजारीबाग स्टेशन आरपीएफ ने बताया कि घायल यात्री भीम प्रजापति मुंबई से रानीगंज तक का टिकट लेकर सफर कर रहे थे। उनका कहना था कि उन्हें हजारीबाग स्टेशन उतरना था। सफर के दौरान वह गहरी नींद में सो गए थे। परसाबाद पहुंचने पर अचानक नींद खुली तो उन्हें लगा कि ट्रेन हजारीबाग स्टेशन पर पहुंच चुकी है। इसी हड़बड़ी में उन्होंने चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश की और संतुलन बिगड़ने पर नीचे गिरकर घायल हो गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *