गर्वनर बोले-पंजाब में नशा तस्करों की संपत्ति पर एक्शन:कार्रवाई से सप्लायरों डर पैदा होगा; बॉर्डर एरिया में ड्रोन सिस्टम लागू किया

पंजाब के गर्वनर और चंडीगढ़ प्रशासक गुलाबचंद कटारिया द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शाम को राजभवन में ‘एट होम’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी पहुंचे। गर्वनर कटारिया ने कहा कि पंजाब में नशा तस्करों पर कड़ा एक्शन लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नशे से कमाकर बनाई गई उनकी अवैध संपत्तियों पर भी कार्रवाई की जा रही है। अगर यह अभियान इसी तरह चलता रहा तो जल्द ही पंजाब से नशा खत्म होगा, क्योंकि तभी नशे का धंधा करने वालों में डर पैदा होगा। कटारिया ने यह भी बताया कि पंजाब ने बॉर्डर एरिया में ड्रोन सिस्टम लागू किया है, जिससे सीमा पार से आने वाले नशे पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी। सीएम मान से देर तक बातचीत कार्यक्रम में गर्वनर गुलाबचंद कटारिया और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान लंबे समय तक साथ बैठकर बातचीत करते नजर आए। इस दौरान दोनों के बीच हंसी-मजाक भी हुआ। गर्वनर जब भोजन कर रहे थे, तब भी बातचीत का सिलसिला चलता रहा। सीएम मान ने पंजाब के कई मुद्दों पर गर्वनर से चर्चा की। हरियाणा सीएम ने दिया गुलदस्ता स्वतंत्रता दिवस की बधाई देने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ‘एट होम’ में पहुंचे। उन्होंने गर्वनर को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। इसके बाद दोनों नेताओं के बीच हरियाणा से जुड़े मामलों और अन्य विषयों पर बातचीत हुई। कार्यक्रम में ये रहे मौजूद समारोह में कई प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं। इनमें हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण, राज्यसभा सांसद बलबीर सिंह सीचेवाल, पंजाब के कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह, चंडीगढ़ की मेयर हरप्रीत कौर बबला, चंडीगढ़ के चीफ सेक्रेटरी राजीव वर्मा, पंजाब के मुख्य सचिव केएपी सिन्हा, राज्यपाल के प्रधान सचिव वीपी सिंह, पंजाब के डीजीपी गौरव यादव और चंडीगढ़ के डीजीपी सागर प्रीत हुड्डा सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *