परिक्रमा वासी को कार ने मारी टक्कर, पैर की हड्डी:घायल के पैर की पैर की हड्डी टूटी, जबलपुर रेफर

डिंडौरी के गाड़ासरई थाना क्षेत्र के मोहतरा गांव में एक सड़क हादसा हो गया। जबलपुर-अमरकंटक नेशनल हाईवे पर एक कार ने पैदल चल रहे नर्मदा परिक्रमा वासी युवक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में युवक की पैर की हड्डी टूट गई। घटना शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे की है। कार ड्राइवर ने पहुंचाया अस्पताल कार चालक ने घायल परिक्रमा वासी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया और उसके इलाज का खर्च उठाने का वादा किया है। घायल परिक्रमा वासी की पहचान शाजापुर निवासी विजय शर्मा (46) के रूप में हुई है। उन्होंने लगभग ढाई महीने पहले ओंकारेश्वर से अपनी नर्मदा परिक्रमा शुरू की थी। ढाई महीने पहले से शुरू की नर्मदा परिक्रमा घटना के समय विजय शर्मा अपने साथी प्रतीक पांड्या (धार निवासी) और करीब 35 अन्य परिक्रमा वासियों के साथ चल रहे थे। प्रतीक पांड्या ने बताया कि अमरकंटक से डिंडौरी की ओर जा रही कार क्रमांक CG 12 AS 6303 ने विजय शर्मा को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर जा गिरे। पूरे इलाज का खर्च उठाने का दिया आश्वासन कार चालक की पहचान जबलपुर निवासी कुल भूषण कपूर के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि यह पहली बार है जब उनसे कोई दुर्घटना हुई है और उन्हें इसका दुख है। कुल भूषण कपूर ने परिक्रमा वासी के पूरे इलाज का खर्च उठाने का आश्वासन दिया है। इसी शर्त पर परिक्रमा वासी ने पुलिस में एफआईआर दर्ज नहीं करवाई है। घायल के पैर की हड्डी टूटी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के ड्यूटी डॉक्टर ए.के. वर्मा ने बताया कि विजय शर्मा के पैर की हड्डी टूट गई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आगे के इलाज के लिए जबलपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को थाने में खड़ा करवा लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *