राजनांदगांव| गैंदाटोला परिक्षेत्र स्तरीय कर्मा जयंती जयसिंगटोला में 12 अप्रैल को मनाई जाएगी। सुबह 10 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। दोपहर 12 बजे पूजा एवं 1 बजे से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। 3 बजे अतिथियों का सम्मान समारोह और उद्बोधन होगा। मुख्य अतिथि विधायक भोलाराम साहू होंगे। पूर्व विधायक छन्नी साहू, भुवनेश्वर प्रसाद साहू, मदन लाल साहू, हेमीन साहू, चन्द्र कुमार साहू, नेहरू लाल साहू, बालकिशन साहू, खिलेश्वर साहू आदि मौजूद रहेंगे।


