योग हमें कई बीमारियों से दिलाता है छुटकारा: मनीषा

जांजगीर| जिला महिला पतंजलि योग समिति द्वारा शारदा मंदिर परिसर में 25 दिवसीय सह योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ महिला जिला प्रभारी मनीषा गोपाल के मुख्य आतिथ्य में हुआ। मुख्य अतिथि ने दीप जलाकर योग शिविर का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि योग का अर्थ ही है जोड़ना, करो योग रहो निरोग, सुबह योग कर लेने से दिन भर शरीर में स्फूर्ति बनी रहती है। योग ध्यान से कई बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है। शिविर का संचालन जिला महामंत्री चमेली साहू ने किया। उन्होंने बताया कि 25 दिनी प्रशिक्षण लेकर अपने जीवन में बदलाव ला सकते हैं। योग शिक्षक बनने के सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं। यह प्रशिक्षण पतंजलि योग पीठ हरिद्वार के निर्देश पर निशुल्क आयोजित है। ऐसे साथी जो रोज शिविर स्थल में नहीं आ सकते, वे गूगल मीट से ऑनलाइन जुड़कर योग कर सकते हैं। शिविर के दौरान ऑनलाइन सुविधा रहेगी। इस दौरान योग साधिका चंद्र किरण सोनी, शारदा साहू, विभा उपाध्याय, पुष्पा गुप्ता, दीपश्री साहू, सीमा तिवारी, सरोजनी साहू, पूजा गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *