जांजगीर | श्री दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर, रेस्ट हाउस के सामने इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव मनेगा। पुजारी पं. किरण कुमार मिश्रा ने बताया आयोजन 11 से 12 अप्रैल तक दो दिवसीय होगा। 11 को शाम 7.43 बजे दीप प्रज्ज्वलन होगा। 12 को सुबह 4 बजे हनुमानजी के जन्म समय पर विशेष पूजन, गंगा स्नान, सेंदुराभिषेक और महाआरती होगी। दोपहर 12 बजे भोग अर्पण व दोपहर 3 बजे चंदनियापारा जांजगीर की कीर्तन मंडली द्वारा सामूहिक सुंदरकांड पाठ होगा। इसी समय से हनुमानजी को खीर प्रसाद अर्पित कर बांटेंगे। यह प्रसाद अखिलेश कटकवार और कपूर चंद अग्रवाल की ओर से बांटा जाएगा। संकट निवारण व मनोकामना पूर्ति के लिए दीपदान का आयोजन होगा।


