परिजनों की डांट से आहत युवक ने कीटनाशक पीया, इलाज के दौरान मौत

बैतूल| जंबाड़ा गांव में काम को लेकर परिजनों की डांट से आहत एक युवक ने कीटनाशक पी लिया। गंभीर हालत में उसे बैतूल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम पंकज सराटकर ने परिजनों द्वारा काम के लिए डांटने के बाद घर में रखा कीटनाशक पी लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज शुरू किया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर गुरुवार को जिला अस्पताल में कोतवाली पुलिस की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *