परियोजना खंड द्वितीय ने शिवकर में 7 अवैध कनेक्शन काटे

बाड़मेर | परियोजना खंड द्वितीय की ओर से शिवकर में मंगलवार 7 अवैध कनेक्शन काटे गए। परियोजना खंड टीम ने शिवकर टंकी से शिवकर वीटीसी तक की ही मुख्यपाइन के आसपास के क्षेत्र में जांच की। लोगों की ओर से मुख्य पाइप लाइनों से सीधे अवैध कनेक्शन जोड़ गए थे। टंकी के पास 140 एचडीपी मुख्य पाइप लाइन तथा वीटीसी के पास 90 एमएम एचडीपी लाइन से कुल 7 अवैध कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई। परियोजना खंड द्वितीय एक्सईएन रामलाल मित्तल ने बताया कि एईएन संदीप मधुकर मय टीम की ओर से सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *