परियोजना खंड द्वितीय ने 4 अवैध कनेक्शन काटे

परियोजना खंड द्वितीय की ओर से अवैध कनेक्शनधारियों के खिलाफ अभियान जारी है। टीम ने बुधवार 4 अवैध कनेक्शन काटने की कार्रवाई की। परियोजना खंड टीम ने घोनरी नाडी ईएसआर से नवजी का पाना तक की मुख्य पाइप लाइन के आसपास में जांच की। लोगों की ओर से मुख्य पाइप लाइनों से सीधे अवैध कनेक्शन जोड़ गए थे। ईएसआर के पास 90 एचडीपी मुख्य पाइप लाइन से एक, 63 एमएम लाइन से 2 तथा 12 एमएम लाइन से एक अवैध कनेक्शन काटने के साथ जुर्माना गया। परियोजना खंड द्वितीय एक्सईएन रामलाल मित्तल ने बताया कि एईएन संदीप मधुकर मय टीम की ओर से सर्च अभियान चलाया जा रहा है। रूट पर अवैध कनेक्शनों की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *