टोंक| राष्टीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर प्रस्तावित हिन्दू सम्मेलन के आयोजन को लेकर बुधवार को हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में शिव मंदिर परिसर में बैठक का आयोजन हुआ। संयोजक सुरेश कुमार विजयवर्गीय ने बताया कि बैठक में विभिन्न संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इसमें 25 जनवरी को दोपहर में हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 2 के पार्क में सम्मेलन का आयोजन करने का निर्णय किया। उन्होंने बताया कि इस मौके पर वरिष्ठजनों, ब्लड डोनर, गो भक्त, सुन्दर काण्ड पठन करने वाले समेत अन्य लोगों का सम्मान किया गया। इससे पहले 18 जनवरी को भगवा रैली का आयोजन होगा। बैठक में कृष्ण गोपाल शर्मा, प्रदीप साहू, सोहन, अनंत माथुर, हर्षिता जैन, अशोक कुमार गांधी, मोहित पहाडिय़ा, प्रभुलाल सैनी, दशरथ पारीक, श्याम बाबू नामा, अरविन्द विजय, भूपेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।


