टोंक| जिला सैनिक कल्याण कार्यालय की ओर से बुधवार को 10वां सशस्त्र पूर्व सैनिक (वेटरन्स) दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। जिला मुख्यालय के बहीर स्थित शहीद स्मारक पर सुबह 11 बजे आयोजित कार्यक्रम में देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूतों को पुष्पचक्र अर्पित कर नमन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल प्रेमसिंह शेखावत (सेवानिवृत्त) ने की। कार्यक्रम पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं और उनके परिजनों की मौजूदगी में वीरांगना राधादेवी शर्मा, मनोहर शर्मा, देव कुमारी, लाड देवी और सुशीला देवी का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। वहीं वयोवृद्ध मुकुट बिहारी का पारंपरिक रूप से साफा बंधवाकर सम्मान प्रकट किया गया। सेना मेडल से सम्मानित सांवरा चौधरी को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।


