विप्र फाउंडेशन के नायक प्रशिक्षण शिविर में झालावाड़ के विप्र बंधु भी हुए शामिल

झालावाड़| ऋषिकेश में विप्र फाउंडेशन की ओर से 10 व 11 जनवरी को आयोजित नायक विशेष प्रशिक्षण शिविर में देश के विभिन्न राज्यों से चयनित लगभग 450 नायकों ने सहभागिता कर संगठनात्मक एवं नेतृत्व संबंधी विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया। कोटा विभाग से प्रदेशाध्यक्ष कृष्णमुरारी चतुर्वेदी के नेतृत्व में 35 कार्यकर्ताओं ने शिविर में भाग लिया। साथ ही झालावाड़ जिले से जिलाध्यक्ष दीपेश जोशी व महिला विंग की जिलाध्यक्ष बरखा शर्मा ने इस प्रशिक्षण शिविर में जिले का प्रतिनिधित्व किया। जिलाध्यक्ष जोशी ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में प्राणायाम के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों द्वारा विशेष सत्र आयोजित किए गए। शिविर के छठे सत्र में आचार्य महामंडलेश्वर जूना पीठाधीश्वर अवधेशानंद गिरी महाराज ने विप्र फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं को समाज में समरसता बनाए रखने के लिए मार्गदर्शन दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *