भास्कर न्यूज | चंडीपारा विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय पामगढ़ एवं ड्रीमलैंड पब्लिक स्कूल पामगढ़ में 24 व 25 जनवरी को रजत जयंती समारोह व वार्षिक उत्सव आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर उत्सव और उल्लास से सराबोर रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरीश यादव (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बेमेतरा) रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में गौरव पांडे (सहायक जिला आबकारी अधिकारी, इंदौर), दिनेश थवाईत (वरिष्ठ पत्रकार, हरिभूमि), राजकुमार लहरे (थाना प्रभारी, दुर्ग), मनोज खरे (वरिष्ठ अधिवक्ता, व्यवहार न्यायालय पामगढ़), विनय जांगड़े, राजन थवाईत, राहुल थवाईत, एकांश गुप्ता, प्रिंस गांधी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लगभग 300 छात्र-छात्राओं की सहभागिता रही। भूतपूर्व शिक्षकों कलीम खान, यूनुस यासनी, विषम लहरे, नासिर हुसैन, सूरज भार्गव, महापात्र मैडम, अनामिका तिवारी, ज्योति सिंह, रोहित पटेल आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुधा पांडेय ने की। मुख्य अतिथि हरीश यादव ने विद्यार्थियों को अनुशासन, गुरुजनों के सम्मान व निरंतर परिश्रम से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। राजकुमार लहरे ने युवाओं से मोबाइल के सीमित उपयोग की अपील की। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम व भूतपूर्व विद्यार्थियों के रियूनियन ने आयोजन को स्मरणीय बना दिया। संचालन रोहित पटेल, सत्येंद्र सिंह, निषेध तिवारी एवं वीरेंद्र कुमार खूंटे ने किया। विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय में रजत जयंती समारोह व वार्षिकोत्सव पर उपस्थित अतिथि।


