परिसीमन के विरोध में अर्धनग्न प्रदर्शन:नगला बंजारा गांव को हंतरा ग्राम पंचायत जोड़ने की मांग, परिसीमन के दौरान अरौदा ग्राम पंचायत में जोड़ दिया था

भरतपुर में आज नगला बंजारा गांव के लोगों ने परिसीमन को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। नगला बंजारा गांव हंतरा ग्राम पंचायत में था। जिसे परिसीमन के समय अरौदा ग्राम पंचायत में जोड़ दिया गया है। ग्रामीण चाहते हैं कि उनके गांव को हंतरा ग्राम पंचायत में ही रहने दिया जाए। जिसको लेकर ग्रामीणों ने आज आंखों पर काली पट्टी बांधकर और अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। आंखों पर काली पट्टी बाँधकर अर्धनग्न प्रदर्शन किया कौशल निवासी हंतरा गांव ने बताया कि राजनीतिक षड्यंत्र के तहत हमारे गांव को अरौदा ग्राम पंचायत में जोड़ दिया गया है। जिससे ग्रामीण काफी परेशान हैं। क्योंकि ग्रामीणों को हंतरा ग्राम पंचायत से ही रोजगार मिलता था। इसलिए ग्रामीण नहीं चाहते कि उन्हें अरौदा ग्राम पंचायत में जोड़ा जाए। इसलिए यह सभी लोग आंखों पर काली पट्टी बांधकर अर्धनग्न प्रदर्शन कर रहे हैं। पंचायत चुनाव बहिष्कार की चेतावनी कुछ लोगों ने अपनी राजनीति के लिए नगला बंजारा गांव को हंतरा से अलग-अलग कर दिया गया है। ग्रामीणों की मांग है कि नगला बंजारा गांव हंतरा ग्राम पंचायत का भाग है। एक गांव का आधा-आधा किसी भी पंचायत में नहीं जोड़ा जा सकता है। अगर गांव को वापस हंतरा ग्राम पंचायत में वापस नहीं जोड़ा गया तो, वह पंचायत चुनाव का बहिष्कार करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *