परीक्षा अवधि में ट्रैफिक जाम से छात्रों को राहत देने की मांग

गिरिडीह | अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जिला इकाई के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को अभाविप प्रदेश सह मंत्री एवं जिला संयोजक मंटू मुर्मू के नेतृत्व में गिरिडीह के पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने जिले में चल रही मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं के दौरान उत्पन्न हो रही ट्रैफिक जाम की समस्या से अवगत कराते हुए शीघ्र समाधान की मांग की।प्रदेश सह मंत्री मंटू मुर्मू ने बताया कि पूरे राज्य में 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं संचालित हो रही हैं। इसी दौरान जिले के 13 प्रखंडों के शहरी क्षेत्रों में लगातार ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है। इससे परीक्षार्थियों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा है और समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने में कठिनाइयां हो रही हैं, जिससे उनकी परीक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।उन्होंने विशेष रूप से शहरी क्षेत्र में पचंबा से टावर चौक तक चल रहे सड़क निर्माण कार्य का उल्लेख करते हुए कहा कि इसके कारण विद्यार्थियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। घंटों तक ट्रैफिक जाम में फंसे रहने से कई परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पहुंचने में देरी हो रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *