अमृतसर| श्री राम प्रिय मेंहदीपुर बाला जी सेवा परिवार (रजि.) अमृतसर की तरफ से श्री मेहंदीपुर बाला जी जाने के लिए दूसरी यात्रा 24 फरवरी 2026 दिन मंगलवार को अमृतसर रेलवे स्टेशन से दोपहर 1 बजे रवाना होगी। मणिकरण ढल्ला जी ने बताया कि ये यात्रा श्री मेहंदीपुर बाला जी महाराज जी की कृपा से शुरू हुई है और सब करने वाले ओर कराने वाले बाला जी हैं। जो भी बाला जी के प्रेमी मेहंदीपुर बाला जी जाना चाहते है वो उनसे संपर्क कर सकते है और उनकी संस्था की तरफ से श्री मेहंदीपुर बाला जी महाराज का निशुल्क संकीर्तन भी किया जाता है।


