परीक्षा कक्ष से बाहर उतरवाए जूते-मोजे, फिर बैठाया:22 केंद्रों पर पीएससी परीक्षा, 40% परीक्षार्थी नहीं आए

रविवार को शहर के 22 केंद्रों पर मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा कराई गई। सभी केंद्रों पर परीक्षा के लिए कुल 7714 परीक्षार्थी थे। इनमें से 40 प्रतिशत 3070 परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं आए। यानी अनुपस्थित रहे। पीएससी परीक्षा दोपहर 12 से 3 बजे के बीच थी। तीन घंटे में दो पेपर कराए गए। परीक्षार्थी सुबह 11 बजे से ही आने लगे थे। परीक्षा केंद्रों के मुख्य गेट पर इनकी जांच की गई और प्रवेश दिया गया। परीक्षा में जूते, लॉकिट, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया था। इस कारण परीक्षा कक्ष में प्रवेश के ​पहले परीक्षार्थियों के जूते-मोजे, बेल्ट बाहर उतरवाए गए। इसके बाद ही प्रवेश दिया गया। मोबाइल, केलकुलेटर इत्यादि, पठन सामग्री, सभी प्रकार के इलेक्ट्रानिक डिवाइस, जूते-मोजे पहनकर प्रवेश वर्जित था। इस कारण परीक्षार्थी चप्पल व सेंडल पहनकर ही आए। परीक्षा में पेंसिल, रबर (इरेजर) व व्हाइटनर एवं एसेसरीज जैसेः- बालों को बांधने का क्लेचर/बक्कल, घड़ी, हाथ में पहने जाने वाले मैटेलिक/चमड़े के बैंड, कमर में पहने जाने वाले बेल्ट, धूप में पहने जाने वाले चश्में, पर्स/वॉलेट, टोपी आदि बाहर ही रखना पड़े। परीक्षार्थियों ने केंद्र पर जाकर पहले अपने रोल नंबर देखे। इसके बाद प्रतिबंधित वस्तुओं को बाहर ही छोड़ा और अंदर गए। केंद्रों पर दिनभर पुलिस तैनात रही। पर्यवेक्षक भी केंद्रों पर निगरानी के लिए निरीक्षण पर आते रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *