सर्दी के तीखे तेवर:पारा 8.6 डिग्री पर स्थिर, 2 दिन और शीतलहर

15 से 17 किलोमीटर की रफ्तार से चली उत्तर-पश्चिमी हवा के कारण रात का तापमान 8 डिग्री के आसपास ही बना हुआ है। जबकि सूर्य के तेज के कारण दिन के तापमान में इजाफा हुआ है। अगले 24 घंटों के दौरान शीतलहर जारी रहने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पूर्वी राजस्थान और उत्तर-पश्चिमी मध्यप्रदेश के ऊपर प्रति चक्रवातीय प​रिसंचरण सक्रिय है, जो अगले 48 घंटों तक उत्तर से आने वाली हवा को प्रबल करेगा। इसके बाद पूर्वी हवा प्रभावी होगी। अभी दो दिन और तेज सर्दी रहने की संभावना है। इसके बाद थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। रविवार को अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री रहा। यह सामान्य है। जबकि न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से 4 डिग्री कम है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *