पोलमी| शासकीय पूर्व माध्यमिक स्कूल ग्राम कामठी में पीएम नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम परीक्षा पे चर्चा को बच्चों ने सुना। पीएम मोदी ने कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों को समझाया कि परीक्षा को एक उत्सव की तरह लें,बोझ की तरह नहीं। उन्होंने समय प्रबंधन, गैजेट्स के सही उपयोग व आत्मविश्वास के साथ प्रश्नों को हल करने के गुर सिखाए। पीएम ने अभिभावकों और शिक्षकों से भी अपील की कि वे बच्चों पर अंकों के लिए दबाव न बनाएं, बल्कि उनकी नैसर्गिक प्रतिभा को निखारने में मदद करें। इस अवसर पर संकुल प्राचार्य हेमलता टंडन, संकुल समन्वयक रघुनंदन गुप्ता, राजेश शर्मा, भगवान सिंह राज, तुलस चंद्राकर, यशवंत कुंभकार, सुमीत पांडेय, हरीश यादव समेत शिक्षक व स्कूली बच्चे मौजूद थे। संबोधन सुनने के बाद बच्चों ने बताया कि पीएम की बातों से उनका डर काफी हद तक दूर हुआ है। पीएम के इस कार्यक्रम को क्षेत्र के ग्राम माठपुर, बापा कामठी, कड़मा, सिंगपुर, मुनमुना, मुनगाडीह, पिपरहा, छिरहा के प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक स्कूलों में सुना गया।


