पर्चा रद्द कराने के नाम पर 1.60 लाख लेने का अरोप, शिवसेना प्रधान व 2 बेटों समेत 6 पर ठगी का केस

भास्कर न्यूज | लुधियाना शिव सेना, समाजवादी के राष्ट्रीय प्रधान कमलेश भारद्वाज, उसके दोनों बेटों व अन्यों पर एफआईआर रद्द करवाने के बदले 1.60 लाख रुपए लेने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है। थाना हैबोवाल ने इस मामले में भारद्वाज के बेटे हनी भारद्वाज, रोहित भारद्वाज, उनके समर्थकों, कुलवंत सिंह, मनीष गुप्ता व राजन राणा को नामजद किया है। अभी किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस को दी गई शिकायत में रिश्भ कन्नौजिया का कहना है कि उस पर साल 2024 में एक मामला दर्ज हुआ था। उसका कहना है कि उसकी मुलाकात शिव सेना, समाजवादी के राष्ट्रीय प्रधान कमलेश भारद्वाज से हुई। भारद्वाज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सीएम के साथ फोटो लगाई हुई है। इसके साथ ही उसके साथ कई सुरक्षा कर्मी भी है। उसका कहना है कि उन लोगों ने उसे विश्वास दिलाया कि पुलिस के आला अधिकारियों के साथ उनकी अच्छी सैटिंग है। उन लोगों ने उसका मामला रद्द करवाने के लिए उससे 2 लाख रुपए मांगे। उनका कहना था कि अधिकारियों को गिफ्ट देना है। इसके बाद उन लोगो ने 2 किश्तों में उससे 1.60 लाख रुपए ले लिए। जब उसने पर्चा दर्ज करवाने के लिए कहा तो वह टालमटोल करने लगे। उसने मामले की इंक्वायरी भी लगवाई हुई थी। बाद में तथ्यों के आधार पर उस पर दर्ज मामला रद्द हो गया। इसके बाद उसने पुलिस अधिकारियों के समक्ष ठगी की शिकायत की। जांच चली और पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज किया। इस बारे में कमलेश भारद्वाज से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। कन्नौजिया ने बताया कि आरोपी मनीष गुप्ता, पुलिस की बेल्ट लगाकर पार्टियों में जाता था और लोगों पर रौब डालता था। यही नहीं सोशल मीडिया पर भी उसकी ऐसी कई वीडियो हैं। उसने इस बारे में भी शिकायत दी थी। थाना कोतवाली में उस पर पुलिस एक्ट का भी कलंदरा दर्ज हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *